15 अप्रैल 2025 - 15:40
मुसलमानों को दुश्मनों की तरह पेश कर रही है भाजपा सरकार 

"जुलूस में डीजे पर भद्दे गाने बजाए जाते हैं और भद्दे नारे लगाये जाते हैं। पत्थरबाजी और दंगा होता है। एक कम्युनिटी पर मामला दर्ज किया जाता है। 

देश भर मे मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार को जम कर खरी खोटी सुनाई। दिग्विजय सिंह ने कहा, "पूरे देश मे ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें अल्पसंख्यको को दुश्मन की तरह देखा जाए। जहां डबल इंजन की सरकार है वहां ऐसा हो रहा है। झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुर्शिदाबाद में हुई साम्प्रदायिक दंगों को काबू करने के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। कोर्ट ने कहा, "जहां-जहां दंगे फसाद हुए हैं, उन्हें डिस्टर्ब एरिया घोषित कर जुलूस आदि निकालने की अनुमति न दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइंस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, "जुलूस में डीजे पर भद्दे गाने बजाए जाते हैं और भद्दे नारे लगाये जाते हैं। पत्थरबाजी और दंगा होता है। एक कम्युनिटी पर मामला दर्ज किया जाता है। 

दिग्विजय का कहना है कि सरकार ऐसे पुलिस अफसर को रखती है, जो झूठे केसों में फँसाते हैं। राज्य सरकार खुद नियमों का पालन नही करती और हाईकोर्ट को भी गुमराह करने की कोशिश करती है। प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिग्विजय ने कहा है कि अब एक नई कोशिश शुरू हुई है, जिसमें कहा जा रहा है कि आप मुसलमान की दुकान से सामान मत खरीदिए, यह कानूनन जुर्म है। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha